ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

भारत को मिली बड़ी कामयाबी, 5000 KM तक दुश्मन का खात्मा करने वाली अग्नि-5 का सफल परीक्षण

DESK: खबर भारत की कामयाबी से जुड़ी है। भारतीय सेना की ताकत अब और ज्यादा बढ़ गयी है। अग्नि-5 मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया गया। सतह से सतह पर हमला करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को

भारत को मिली बड़ी कामयाबी, 5000 KM तक दुश्मन का खात्मा करने वाली अग्नि-5 का सफल परीक्षण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: खबर भारत की कामयाबी से जुड़ी है। भारतीय सेना की ताकत अब और ज्यादा बढ़ गयी है। अग्नि-5 मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया गया। सतह से सतह पर हमला करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से शाम 7:50 में लॉन्च किया गया।


बताया जाता है कि इसकी रेंच पांच हजार किलोमीटर तक है। यह 5000 किलोमीटर तक दुश्मनों का सफाया कर सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारतीय सेना की ताकत अब और ज्यादा बढ़ गयी है। इसकी वजन 50 हजार किलोग्राम बतायी जा रही है। अग्नि-5 की लंबाई 17.5 मीटर है। इसके ऊपर 1500 किलो वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है। यह एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है।    


सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी नीति वही रहेगी कि किसी भी हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। बुधवार की शाम 7 बजकर 50 मिनट पर अग्नि-5 मिसाइल को लॉन्च किया गया। अग्नि-5 का पहला टेस्ट अप्रैल 2012 में हुआ था। जबकि दूसरा टेस्ट सितंबर 2013 में हुआ था। जनवरी 2015 में तीसरा और दिसंबर 2016 में चौथा टेस्ट किया गया था। दिसंबर 2018 तक अग्नि-5 मिसाइल के 7 टेस्ट किए गए। इन परीक्षणों के दौरान मिसाइल को अलग-अलग तरह के लॉन्चिंग पैड से दागा गया। सभी तरह के टेस्ट से गुजरने के बाद आज अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया।

टैग्स