ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

भारत को मिल सकती है पहली महिला CJI, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने भेजी 9 नामों की सिफारिश

DESK : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 महीने बाद 9 नई नियुक्तियों की सिफारिश भेजी है. मिली जानकारी के अनुसार चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमण ने सरकार के पास यह नाम भेजे हैं. 9 नामों में

भारत को मिल सकती है पहली महिला CJI, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने भेजी 9 नामों की सिफारिश
First Bihar
2 मिनट

DESK : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 महीने बाद 9 नई नियुक्तियों की सिफारिश भेजी है. मिली जानकारी के अनुसार चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमण ने सरकार के पास यह नाम भेजे हैं. 9 नामों में से तीन नाम महिला जजों के हैं. तीन महिला न्यायाधीशों में से एक आने वाले समय में भारत की पहली महिला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भी बन सकती हैं.


आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों के 9 खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक के बाद 9 जजों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र को भेजी गई है. इनमें 3 महिला जज हैं. साथ ही एक वरिष्ठ वकील की सीधे सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है.


बताया जा रहा है कि CJI ने जिन लोगों के नाम भेजे हैं उनमें कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ओका के साथ ही गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विक्रम नाथ और सिक्किम हाईकोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी के भी नामों की सिफारिश की गई है. वहीं बार से कोलेजियम ने पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पीएस नरसिम्हा का नाम दिया है. वहीं केरल हाईकोर्ट के जज जस्टिस सीटी रविंद्रकुमार, मद्रास हाई कोर्ट के जज एमएम सुंदरेश के नाम की सिफारिश भी की गई है.


इनके अलावा तेलंगाना हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस हिमा कोहली, कर्नाटक हाई कोर्ट की जज जस्टिस बी वी नागरत्ना और गुजरात हाई कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी के नाम की भी सिफारिश भेजी गई है. कहा जा रहा है कि अगर केंद्र सरकार इन सिफारिशों को स्वीकार करती है तो सुप्रीम कोर्ट में सभी मौजूदा खाली पद भर जाएंगे और जजों की संख्या 33 हो जाएगी. गौरतलब है कि अब तक सुप्रीम कोर्ट में कोई भी महिला चीफ जस्टिस नहीं हुई है. 

टैग्स