ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

भारत की जीत के लिए पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने रखा व्रत, कहा- मेरी दुआ खाली नहीं जाएगी

DESK: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला चल रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदब

भारत की जीत के लिए पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने रखा व्रत, कहा- मेरी दुआ खाली नहीं जाएगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला चल रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला लिया। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाईनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं। भारत की जीत को लेकर लोग दुआएं मांग रहे हैं। 


पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भी भारत की जीत के लिए दुआएं मांगी है। सीमा हैदर ने भारत की जीत के लिए व्रत रखा है। सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पूजा करते दिख रही है। इस दौरान उसने कहा कि आज उसने उपवास रखा है उसकी दुआ खाली नहीं जाएगी। 


वो चाहती है कि भारत का परचम दुनिया में लहराए और आज के फाइनल मैच में भारत की जीत हो। पूरे देश की निगाहें इस क्रिकेट मैच पर टिकी हुई है। देश विदेश से कई बड़ी हस्तियां इस मैच को देखने के लिए अहमदाबाद आए हुए हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बैठकर सभी इस फाईनल मैच को देख रहे है। 


बता दें कि सेमीफानल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को और ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराया था। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाईनल मैच चल रहा है। लोग भारत की जीत के लिए दुआएं मांग रहे है। बिहार के गया जिले में भी क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। टीम इंडिया की जीत के लिए धार्मिक नगरी गयाजी में हवन पूजन किया गया। वही चांदचौरा चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने हवन और पूजन किया और माता से भारत की जीत की कामना की। वही कई खेल प्रेमी लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर भारत की जीत की कामना छठ मईया से कर रहे हैं।