ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

भारत के बाद विदेशों में भी राममंदिर की धूम, इस देश में 22 जनवरी को मिलेगी स्पेशल छुट्टी

DESK : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की निगाहे हैं। दुनियाभर में फैले हिंदू आस्था वाले लोग इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम का जश्न

भारत के बाद विदेशों में भी राममंदिर की धूम, इस देश में 22 जनवरी को मिलेगी स्पेशल छुट्टी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की निगाहे हैं। दुनियाभर में फैले हिंदू आस्था वाले लोग इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम का जश्न मनाएंगे। इसी बीच मॉरीशस की सरकार ने एक अहम घोषणा की है।  इसके तहत मॉरीशस में 22 जनवरी को हिंदू आस्था वाले अधिकारियों को स्पेशल छुट्टी देने की घोषणा की गई है। इस दौरान वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। 


दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर मॉरीशस सरकार ने भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। देश की सरकार ने मॉरीशस में काम करने वाले हिंदूओं के लिए 22 जनवरी को दो घंटे की अवकाश की घोषणा की है। ताकि वो प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर वहां होने वाले आयोजनों में शामिल हो सकें।


मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के नेतृत्व में मॉरीशस कैबिनेट ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट ने सोमवार 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से दो घंटे की विशेष छुट्टी देने पर सहमति व्यक्त की है। भारत में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर ये फैसला लिया गया है। लिहाजा हिंदू आस्था के सार्वजनिक अधिकारी 22 जनवरी को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी पर रहेंगे। बयान में इस बात का भी जिक्र है कि यह ऐतिहासिक घटना है, क्योंकि यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है। 


उधर, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ के नेतृत्व में मॉरीशस कैबिनेट ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया था कि कैबिनेट ने सोमवार 22 जनवरी 2024 को 1400 से दो घंटे की विशेष छुट्टी देने पर सहमति व्यक्त की है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है। वैदिक अनुष्ठान प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होगा।