ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

इंतजार खत्म.. राफेल भारत पहुंचा, अंबाला एयरबेस पर हुई लैंडिंग

DESK : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत को उसका राफेल मिल गया है। भारतीय वायु सेना के लिए राफेल विमानों की पहली खेप भारत पहुंच गई है। पांच राफेल विमानों ने आज अंबाला एयरबेस पर लैंडि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत को उसका राफेल मिल गया है। भारतीय वायु सेना के लिए राफेल विमानों की पहली खेप भारत पहुंच गई है। पांच राफेल विमानों ने आज अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग किया है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायु सेना को बधाई दी है।


दो दिन पहले राफेल विमानों ने जब भारत के लिए उड़ान भरी थी तब से लगातार इनके पहुंचने का इंतजार हो रहा था। हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर जब राफेल के विमान लैंड हुए तो उनका स्वागत वाटर सेल्यूट के साथ किया गया। इस मौके पर वायु सेना चीफ आरकेएस भदौरिया भी मौजूद थे। आपको बता दें कि फ्रांस से भारत को मिलने वाले राफेल विमानों की पहली खेप है। मंगलवार को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद यूएई में राफेल विमानों ने ब्रेक लिया था और फिर आज अंबाला पहुंचे।



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर वायुसेना को बधाई दी है राजनाथ सिंह ने कहा है कि राफेल की ताकत भारतीय वायु सेना के साथ जुड़ने से इतिहास में क्रांतिकारी बदलाव होगा और भारत की तरफ नजर उठाने से पहले दुश्मन सौ बार सोचेगा। भारतीय वायु सेना में राफेल विमानों को शामिल करने के लिए आधिकारिक तौर पर एक सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।