ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

24 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पत्नी मेलानिया भी होंगी साथ

DELHI: इस महीने के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर आएंगे. 24 फरवरी को ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे. ट्रंप के साथ भारत दौरे पर उनकी पत्नी मेलानिय

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: इस महीने के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर आएंगे. 24 फरवरी को ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे. ट्रंप के साथ भारत दौरे पर उनकी पत्नी मेलानिया भी होंगी. 24 और 25 फरवरी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे.


अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की ये पहली भारत यात्रा होगी. व्हाइट हाउस की तरफ से ट्रंप के भारत दौरे को लेकर बयान जारी किया गया है. जिसके मुताबिक एक फोन कॉल के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर सहमति जताई कि यह यात्रा अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी. साथ ही अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी बंधन को उजागर करेगी.


राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया दिल्ली के अलावा गुजरात के अहमदाबाद भी जायेंगे. ट्रंप के गुजरात दौरे के आधिकारिक ऐलान से पहले ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राष्ट्रपति ट्रंप के अहमदाबाद आने के संकेत दे दिए थे. दिल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रुपाणी ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत यात्रा के दौरान साबरमती रिवर फ्रंट भी देखने जाएंगे.


टैग्स