ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चीन ने एक बार फिर की घुसपैठ की कोशिश, दोनों देशों के सैनिकों में फिर हुई झड़प

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर लद्दाख के पैंगोंग झील इलाके से आ रही है, जहां एक बार फिर से भारत और चीन के सैनिकों के बीच बॉर्डर पर झड़प हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ईस्टर्न लद्दाख

चीन ने एक बार फिर की घुसपैठ की कोशिश,  दोनों देशों के सैनिकों में फिर हुई झड़प
Anamika
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर लद्दाख के पैंगोंग झील इलाके से आ रही है, जहां एक बार फिर से भारत और चीन के सैनिकों के बीच बॉर्डर पर झड़प हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ईस्टर्न लद्दाख में पैंगोंग झील इलाके के पास दोनों देशों के सैनिक रविवार की रात को आमने-सामने आए. 

खबर के मुताबिक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी  के सैनिकों ने पहले से बनी सहमति का उल्लंघन करते हुए पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय सेना ने पैंगों और पैंगोंग झील एरिया में चीनी सैनिकों को घुसने से रोका.  लेकिन इसके बाद भी चीनी सैनिक रुकने के लिए तैयार नहीं हुए तो भारतीय सैनिकों को उन्हें रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा.

 जिसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हो गई. दोनों देशों के बीच जब सीमा से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग चल रही है उसके बीच चीनी सेना की ओर से किया गया ये प्रयास सही नहीं है.