ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन, 'चलो बुलावा आया है' जैसे कई फेमस गीतों को दी है आवाज

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही जहां जाने-माने भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने सर्वप्रिय विहार स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. जानकारी क

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन, 'चलो बुलावा आया है' जैसे कई फेमस गीतों को दी है आवाज
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही जहां जाने-माने भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने सर्वप्रिय विहार स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. नरेंद्र चंचल के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है. 


बता दें कि नरेंद्र चंचल पिछले कई दशकों से कीर्तन और जगरातों की दुनिया में सक्रिय थे. उन्होंने राज कपूर की फिल्म बॉबी में 'बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो' गाना गाया. ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. नरेंद्र ने 1974 में बेनाम फिल्म में मैं बेनाम हो गया सॉन्ग गाया. 1974 में ही उन्होंने रोटी कपड़ा और मकान में बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई सॉन्ग गाया. 


हिंदी फिल्मों में भी कई मशहूर गीतों को अपनी आवाज देने वाले नरेंद्र चंचल को माता के भजनों के लिए ही जाना जाता है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में उनका बड़ा नाम था. उनके गानों की बात करें तो  उनकी हिट लिस्ट में 'चलो बुलावा आया है' और 'ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा' जैसे गाने शामिल हैं. इन गानों से उन्होंने दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल की.