ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

भैंस के गोबर करने पर लगा इतने का जुर्माना, नगर निगम का नोटिस देख हैरान रह गया मालिक

DESK: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शख्स को सार्वजनिक स्थान पर भैंस बांधकर गंदगी फैलाना काफी भारी पड़ गया। नगर निगम का नोटिस देखकर

भैंस के गोबर करने पर लगा इतने का जुर्माना, नगर निगम का नोटिस देख हैरान रह गया मालिक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शख्स को सार्वजनिक स्थान पर भैंस बांधकर गंदगी फैलाना काफी भारी पड़ गया। नगर निगम का नोटिस देखकर भैंस के मालिक का माथा घूम गया।


दरअसल, ग्वालियर नगर निगम ने सार्वजनिक स्थान पर भैंस बांधने और गंदगी फैलाने पर एक व्यक्ति पर 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई गायत्री नगर में की गई, जहां एक व्यक्ति ने कॉलोनी के पुल पर अपनी भैंस बांध रखी थी।


क्या था मामला?

नगर निगम की टीम को सूचना मिली थी कि कॉलोनी के पुल पर सार्वजनिक रास्ते पर भैंसों को बांधा जा रहा है और इससे गंदगी फैल रही है। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि नंद किशोर नामक व्यक्ति ने अपनी भैंस पुल के पास बांध रखी थी और उसके गोबर से आसपास गंदगी फैली हुई थी।


नगर निगम की कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने नंद किशोर पर 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। भैंस मालिक ने जुर्माना भरने में आनाकानी की, जिसके कारण नगर निगम की टीम ने भैंस को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, बाद में भैंस मालिक ने जुर्माना भर दिया और भैंस को छुड़ा लिया गया।


नगर निगम ने दी चेतावनी

नगर निगम अधिकारियों ने भैंस मालिक को चेतावनी दी है कि वह भविष्य में अपने जानवरों को सार्वजनिक स्थानों पर न बांधे। अगर ऐसा करते पाए गए तो उनकी भैंस को जब्त कर लिया जाएगा।

टैग्स