ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

बहन का प्रेम प्रसंग भाई को गुजरा नागवार, गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

MEERUT: बहन के लव अफेयर के बारे में जानकर एक भाई इतना आगबबूला हो गया कि उसने अपनी बहन को गोलियों से भून डाला. जुर्म की हैरान कर देने वाली ये घटना यूपी के मेरठ जिले की है. 12वी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MEERUT: बहन के लव अफेयर के बारे में जानकर एक भाई इतना आगबबूला हो गया कि उसने अपनी बहन को गोलियों से भून डाला. जुर्म की हैरान कर देने वाली ये घटना यूपी के मेरठ जिले की है. 12वीं क्लास में पढ़ने वाली टीना चौधरी नाम की लड़की का प्रेम प्रसंग एक लड़के चल रहा है. बहन का लव अफेयर उसके चचेरे भाई प्रशांत को इतना नागवार गुजरा कि उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी भाई ने अपनी बहन के प्राइवेट पार्ट में गोली मारकर उसकी बेहरमी से हत्‍या कर दी. 


बताया जा रहा है कि सरधना थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में रहने वाली छात्रा का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घरवालों को लड़की का अफेयर मंजूर नहीं था, जिसके कारण उन्होंने लड़की के बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी और उसे घर में ही कैद कर दिया था. छात्रा के चाचा का घर पास में ही है. बताया जा रहा है कि छात्रा किसी काम से अपने चाचा के घर गई थी. जहां उसके चचेरे भाई प्रशांत ने उसे प्रेम प्रसंग से दूर रहने की हिदायत दी. इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई.


छात्रा ने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कह दी. जिससे भड़के भाई ने एक के बाद एक तीन गोलियां मारकर बहन को मौत के घाट उतार दिया. पोस्‍टमॉर्टम र‍िपोर्ट के मुताबिक लड़की को एक गोली उसकी जांघ के अंदरुनी ह‍िस्‍से, दूसरी गोली प्राइवेट पार्ट और तीसरी गोली कमर से ठीक ऊपर लगी है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की के चचेरे भाई प्रशांत, उसके माता-पिता और लड़की के पैरंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांत, छात्रा के माता-पिता, भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. 


टैग्स