ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

भगत सिंह के गांव में भगवंत मान का शपथ ग्रहण, पंजाब में आज से AAP की सरकार

DESK : आज आम आदमी पार्टी के भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ समारोह में आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब को आमंत्रित किया है. बता दें मान पंजाब के 25वें मुख्यमंत्

भगत सिंह के गांव में भगवंत मान का शपथ ग्रहण, पंजाब में आज से AAP की सरकार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : आज आम आदमी पार्टी के भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ समारोह में आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब को आमंत्रित किया है. बता दें मान पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री होंगे. भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकल कलां में आज होगा. जहां सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 


वहीं शपथग्रहण से ठीक पहले भगवंत मान ने ट्वीट किया है कि सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है. शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा. शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं.


जानकारी के अनुसार इस शपथ समारोह के लिए करीब 150 एकड़ जमीन पर खड़ी फसलों को काट कर मैदान समतल किया गया है हालांकि आम आदमी पार्टी ने कहा है कि सरकार इसका मुआवजा देगी शपथ समारोह दोपहर 12.30 बजे होगा माना जा रहा है कि मान के साथ 16 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.