ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भारी बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आज अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सुबह 5 बजे तीन मंजिला इमारत ढह गई। शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस इमारत में 24 परिवार रह

भारी बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आज अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सुबह 5 बजे तीन मंजिला इमारत ढह गई। शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस दमकल विभाग एनडीआरएफ के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। दमकल विभाग के मुताबिक मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर लाया जा चुका है।


दरअसल, मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। जहां इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। कर्मचारियों द्वारा मलबे को हटाने की कोशिश जारी है। नवी मुंबई के डिप्टी फायर ऑफिसर पुरुषोत्तम जाधव ने कहा, "हमें सुबह 4.50 बजे एक इमारत गिरने की सूचना मिली। 2 लोगों को बचा लिया गया है। जिन दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है उनका नाम सैफ अली और रुसवा खातून है। दो लोगों के फंसे होने की संभावना है और उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।" 


वहीं, नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया, "इमारत सुबह 5 बजे के आसपास ढह गई। यह एक G+3 इमारत है। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। NDRF की टीम यहाँ है, बचाव अभियान जारी है।" ये जी+3 की इमारत है सेक्टर-19, शाहबाज गांव में है. इस 3 मंजिला इमारत से 52 लोग सुरक्षित बाहर निकले और मलबे में फंसे 2 लोगों को बचाया गया है। अभी भी 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है। "