ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बेटी ने कहा किडनैपिंग हुई है, सामने आये बीजेपी विधायक बोले.. सपा में जाने का मन है

DESK : उत्तर प्रदेश में बीजेपी की परेशानियां कम नहीं हो रही है. स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है. बिधूना के विधायक विनय शाक्य जिनक

बेटी ने कहा किडनैपिंग हुई है, सामने आये बीजेपी विधायक बोले.. सपा में जाने का मन है
First Bihar
3 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश में बीजेपी की परेशानियां कम नहीं हो रही है. स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है. बिधूना के विधायक विनय शाक्य जिनके लापता होने की बात उनकी बेटी ने कही थी, उनका बयान सामने आया है. विनय शाक्य ने लापता या अपहरण की बात को गलत बताया और कहा कि वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में जाएंगे. 


दरअसल यह पूरा मामला बेहद नाटकीय और रोचक है. योगी कैबिनेट के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद औरैया जिले की बिधूना सीट से भाजपा विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया का बयान आया था. इसमें रिया ने पिता के अपहरण की बात कही थी और आरोप पिता के भाई पर लगाया था. विनय शाक्य की बेटी रिया ने एक बयान जारी कर अपने ही चाचा देवेश शाक्य पर गंभीर आरोप लगाया था. कहा था कि उन्हें जबरदस्ती लखनऊ ले जाया गया है. 


लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद बिधूना बिधायक विनय शाक्य खुद सामने आये और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ जाने की सहमति जताई है. उन्होंने अपहरण होने की बात का खंडन किया है. विनय शाक्य का स्वास्थ्य खराब है और पैरालयसिस होने के कारण वह साफ बोल नहीं पाते. अस्पष्ट शब्दों में ही शाक्य ने सपा में जाने की बात कही. इतना ही नहीं विनय शाक्य की मां और भाई ने अपहरण की बात का खंडन किया है. उन्होंने विनय की बेटी रिया के वीडियो को ही साजिश बता दिया है.


सबसे मजेदार बात ये है कि विनय की बेटी रिया योगी आदित्यनाथ की मुरीद है. रिया ने अपने वीडियो में कहा था कि मैं उनकी पुत्री होने के नाते आप लोगों को बताना चाहती हूं कि हम भाजपाई हैं और पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं. उस दौर में जब किसी ने हमारी मदद नहीं की तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी मदद की और पिताजी का इलाज कराया. मैं प्रशासन और पार्टी नेतृत्व को बताना चाहती हूं कि मैं अपने पिताजी की उत्तराधिकारी हूं और हम लोग पूर्णतः भाजपाई हैं.


इस बीच औरैया के पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि विधायक विनय शाक्य बिधूना, शान्ति कालोनी जनपद इटावा में सकुशल अपनी मां के साथ मौजूद हैं. अपहरण का आरोप असत्य एवं निराधार है, प्रकरण पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित है. अब विनय ने खुद इसपर बयान दे दिया है.

टैग्स