ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेंगलुरू में बड़ा हादसा: पटाखा गोदाम में आग लगने से 11 की मौत

DESK: कर्नाटक के बेंगलुरू से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर है। हादसा तब हुआ जब एक कैंटर से पटाखा उतारा जा रह

बेंगलुरू में बड़ा हादसा: पटाखा गोदाम में आग लगने से 11 की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कर्नाटक के बेंगलुरू से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर है। हादसा तब हुआ जब एक कैंटर से पटाखा उतारा जा रहा था। 


बताया जाता है कि अनेकर स्थित पटाखा गोदाम में लगी आग के वक्त वहां करीब 20 कर्मचारी मौजूद थे। जिनमें 11 लोगों की मौत की सूचना आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में लगी है। 


पुलिस की माने तो अगलगी की यह घटना बालाजी क्रैकर्स के पटाखा गोदाम की है। गोदाम के मालिक की पहचान नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक कैंटर से पटाखा उतारा जा रहा था तभी एक छोटी सी चिंगारी से आग लग गयी। वहां स्थित दुकान और गोदाम में भी आग की लपटे पहुंच गयी। जिसने भयावह रूप धारण कर दिया। 


अगलगी की इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इस घटना में गोदाम का मालिक नवीन भी झुलस गये है। फिलहाल पुलिस की टीम रेस्क्यू में लगी है वही फायर बिग्रेड के कर्मी आग को बुझाने में जुटे हैं।  मृतकों की पहचान में पुलिस जुटी है।