ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

DESK : बीसीसीआई अध्‍यक्ष और पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली की फिर से तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकार

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Anamika
2 मिनट

DESK : बीसीसीआई अध्‍यक्ष और पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली  की फिर से तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक बार फिर सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी इस बारे में कुछ ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

बता दें कि 2 जनवरी को हल्का दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह करीब 5 दिन रहे और 7 जनवरी को उन्‍हें छुट्टी दी गई थी . पिछली बार जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया था और एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा. डॉक्टर ने बताया था कि गांगुली की तीन धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया. इनमें से एक धमनी 90 फीसदी तक ब्लॉक थी, इसके बाद उनका एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा था.