ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बैंक मैनेजर का कारनामा: लोन पास कराने के नाम पर खा गये 39 हजार के देसी मुर्गे, रसीद लेकर SDM के पास फरियाद लगाने पहुंचा पोल्ट्री फार्म मालिक

DESK: बैंक मैनेजर का कारनामा सामने आया है। लोन पास कराने के नाम पर अब तक 39 हजार के देसी मुर्गे खा चुके हैं। लेकिन आज तक किसान का लोन पास नहीं करवा सके। इस बात से आहत होकर पोल

बैंक मैनेजर का कारनामा: लोन पास कराने के नाम पर खा गये 39 हजार के देसी मुर्गे, रसीद लेकर SDM के पास फरियाद लगाने पहुंचा पोल्ट्री फार्म मालिक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बैंक मैनेजर का कारनामा सामने आया है। लोन पास कराने के नाम पर अब तक 39 हजार के देसी मुर्गे खा चुके हैं। लेकिन आज तक किसान का लोन पास नहीं करवा सके। इस बात से आहत होकर पोल्ट्री फार्म मालिक मदद की गुहार लगाने एसडीएम साहब के पास मुर्गे का रसीद लेकर पहुंच गया। बैंक मैनेजर अभी तक 39 हजार का देसी मुर्गा खा चुके हैं उसका रसीद पोल्ट्री फार्म मालिक संभाल कर रखे हुए थे। उन्होंने 39 हजार का देसी मुर्गे खाने और दस प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप बैंक के मैनेजर पर लगाया। इस बात को सुनकर एसडीएम साहब भी दंग रह गये। 


मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का है जहां मस्तूरी स्थित एसबीआई के मैनेजर सुमन कुमार चौधरी ने पोल्ट्री फार्म मालिक को 12 लाख रुपये का लोन दिलाने का सपना दिखाते हुए 10 परसेंट कमीशन की मांग की। पीड़ित पोल्ट्री फार्म मालिक ने बताया कि पोल्ट्री कारोबार को बढ़ाने के लिए 12 लाख लोन की रकम का 10 फीसदी कमिशन के तौर पर वह एडवांस दे चुका है। एडवांस देने और  39,000 रुपये के देसी मुर्गे खा जाने के बाद भी बैंक मैनेजर ने लोन पास नहीं किया। जबकि लोन देने के बहाने वह हर शनिवार को देसी मुर्गे की डिमांड करता था और करीब 39,000 रुपये का मुर्गा अब तक खा गया। जिसका रसीद भी उसके पास है। 


लेकिन जब बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी ने पोल्ट्री फार्म मालिक रूपचंद मनहर को लोन पास कराने से इनकार कर दिया तब वो एसडीएम के पास पहुंच गये और न्याय की गुहार लगाने लगे। कहने लगे कि न्याय नहीं मिला तो जान दे देंगे। पोल्ट्री फार्म मालिक रूपचंद ने बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसडीएम से की है और बैंक मैनेजर से पैसे वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित पोल्ट्री फार्म मालिक ने इस मामले की लिखित शिकायत करते हुए कहा कि यदि बैंक मैनेजर से पैसे वापस नहीं दिलाई गयी तो वो भूख हड़ताल पर बैठेंगे और न्याय नहीं मिली तो आत्मदाह करेंगे।