ब्रेकिंग
हाईकोर्ट की टिप्पणी: पत्नी करियर चुने तो पति बन सकते हैं ‘हाउस हस्बैंड’, घर संभालना जेंडर से तय नहीं होताBihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामहाईकोर्ट की टिप्पणी: पत्नी करियर चुने तो पति बन सकते हैं ‘हाउस हस्बैंड’, घर संभालना जेंडर से तय नहीं होताBihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा काम

Bank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा काम

Bank Holiday Sep: सितंबर के आखिरी दिनों में बैंकिंग को लेकर ग्राहकों के लिए शेड्यूल में बदलाव देखने को मिलेगा. छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के बीच बैंक कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे, इसे लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है. पूरा अपडेट जानने के लिए खबर..

Bank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा काम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bank Holiday September 2026: बैंक हड़ताल को लेकर ग्राहकों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है कि सितंबर के आखिर में बैंक कब खुले रहेंगे और कब बंद रहेंगे. इस बार लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. हालांकि, ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए 27 सितंबर रविवार को बैंक शाखाएं खोलने का फैसला किया गया है.


26 सितंबर को चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 27 सितंबर रविवार को बैंक खुले रहेंगे. यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है.


27 सितंबर को क्यों खुलेगा बैंक

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर में तीन दिन की बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी पड़ रही थी.


अगर शनिवार और रविवार दोनों दिन बैंक बंद रहते और इसके बाद तीन दिन हड़ताल होती, तो ग्राहकों को लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं की सेवाएं नहीं मिल पातीं. इसी परेशानी को देखते हुए 27 सितंबर रविवार को बैंक खोलने का फैसला किया गया है.


मंत्रालय के मुताबिक सभी पब्लिक सेक्टर बैंक (PSB) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) 27 सितंबर को सामान्य रूप से काम करेंगे.


RBI ने भी दी मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, ऑफिस, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की मंजूरी दी है. इसका मकसद ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं से दूर रहने की परेशानी से बचाना है.


26 सितंबर को बैंक खुलेंगे या नहीं

26 सितंबर को चौथा शनिवार है. सामान्य तौर पर चौथे शनिवार को बैंक शाखाएं बंद रहती हैं. रविवार को बैंक खोलने जैसी कोई घोषणा शनिवार के लिए नहीं की गई है. इसलिए 26 सितंबर को बैंक जाने से पहले अपनी संबंधित शाखा की ओर से जारी जानकारी जरूर देख लें.


28 से 30 सितंबर तक क्यों होगी हड़ताल

UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन का बैंकिंग वर्किंग वीक भी शामिल है. सरकार और बैंक मैनेजमेंट की ओर से हड़ताल टालने की अपील की गई है, लेकिन फिलहाल हड़ताल का कार्यक्रम जारी है.


अगर बैंक में कैश से जुड़ा काम, चेक, डॉक्यूमेंट जमा करने या किसी दूसरी ब्रांच सर्विस की जरूरत है, तो 27 सितंबर को बैंक जाकर काम कराया जा सकता है. हालांकि, जाने से पहले अपनी संबंधित शाखा से यह जरूर पता कर लें कि उस दिन कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.


इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य तौर पर उपलब्ध रहेंगी.