ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

Bank Holiday : रिजर्व बैंक ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, मई में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, देखिए लिस्ट...

DESK : रिजर्व बैंक की ओर से छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट के मुताबिक अगले महीने यानी मई में पूरे 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने मजदूर दिवस, अक्षय तृतीया, ईद, बुध पूर

Bank Holiday : रिजर्व बैंक ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, मई में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, देखिए लिस्ट...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : रिजर्व बैंक की ओर से छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट के मुताबिक अगले महीने यानी मई में पूरे 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने मजदूर दिवस, अक्षय तृतीया, ईद, बुध पूर्णिमा, परशुराम जयंती और रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती जैसे कई मौकों पर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल रहेंगी। 


रिजर्व बैंक की जारी लिस्ट के अनुसार, ये छुट्टियां सभी राज्यों में नहीं होंगी। बल्कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहारों और जयंतियों की छुट्टियां होती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने-अपने राज्यों की छुट्टियों के बारे में जान लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। 


छुट्टियों की लिस्ट

1  मई (रविवार): मई दिवस एवं महाराष्ट्र दिवस

2  मई (सोमवार): रमजान ईद/ ईद उल फितर (केरल में बैंक बंद)

3 मई (मंगलवार): भगवान श्री परशुराम जयंती/रमजान ईद (ईद-उल-फितर)/बसावा जयंती/अक्षय तृतीया (केरल को छोड़ देश के अन्य राज्यों में बैंक बंद)

8  मई: रविवार

9  मई (सोमवार): रवींद्रनाथ टैगोर जयंती (पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बैंक बंद)

14  मई (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार

15  मई: रविवार

16  मई (सोमवार): बुध पूर्णिमा, सिक्किम दिवस (देश के सभी राज्यों में बैंक बंद)

22  मई: रविवार

24  मई (मंगलवार): काजी नजरूल इस्लाम जयंती (सिक्किम में बैंक बंद)

28  मई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार

29 मई रविवार

टैग्स