ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

Bank Holiday: दिसंबर महीने में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी से निपटा लें जरूरी बैंकिंग कार्य

DESK: दिसंबर महीना साल का अंतिम महीना है और यह रविवार से शुरू हो रहा है। इस महीने में क्रिसमस सहित कई त्योहारों और पर्वों के कारण बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। कुल मि

Bank Holiday: दिसंबर महीने में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी से निपटा लें जरूरी बैंकिंग कार्य
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: दिसंबर महीना साल का अंतिम महीना है और यह रविवार से शुरू हो रहा है। इस महीने में क्रिसमस सहित कई त्योहारों और पर्वों के कारण बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। कुल मिलाकर, बैंक 17 दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में जल्द से जल्द बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटा लें।


दिसंबर महीने में अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अलग-अलग दिन छुट्टी रहने वाली है। साल के आखिरी महीने में कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। क्रिसमस जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। क्षेत्रीय त्योहार और पर्व, जैसे- सेंट फ्रांसिस जेवियर, पा-टोगन नेंगमिनजा संगमा, गोवा मुक्ति दिवस, यू सोसो थाम की पुण्यतिथि, यू किआंग नांगबाह आदि जैसे क्षेत्रीय त्योहारों और पर्वों के कारण संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।


इसके साथ ही सभी रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। वहीं मिजोरम और सिक्किम में नए साल की पूर्व संध्या के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद होने की तारीखों को देखकर आप अपने वित्तीय कामकाज पहले से ही निपटा सकते हैं। नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से आप बैंक बंद होने के दिनों में भी कई तरह के लेनदेन कर सकते हैं। नकदी निकालने के लिए आप एटीएम का उपयोग कर सकते हैं।


अलग-अलग राज्यों में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

3 दिसंबर- सेंट फ्रांससिस जेवियर की पर्व पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

12 दिसंबर- पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा पर मेघालय में बैंक बंद रहेगे।

18 दिसंबर- यू सोसो थाम की पुष्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर बैंक बंद।

24 दिसंबर- क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद।

25 दिसंबर- क्रिसमस के मौके पर पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर- क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

27 दिसंबर- क्रिसमस के जश्न के आयोजन में कहीं कहीं बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर- यू कियांग नागबाह के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद।

31 दिसंबर- नए साल की पूर्व संध्या, लोसोंग, नामसूंग के कारण मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद।

इसके अलावा पांच रविवार यानी 1,8,15,22 और 29 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे जबकि 14 और 18 दिसंबर को दूसरा और चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी।