ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

बांग्लादेश में तख्तापलट को लेकर बड़ा खुलासा: उपद्रव के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ, हिंसा भड़काने के लिए इस संगठन का किया इस्तेमाल

DELHI: बांग्लादेश में तख्तापलट को लेकर खुफिया जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने बांग्लादेश में तख्तापलट की साजिश रची है। खुफिया रिपोर्ट

बांग्लादेश में तख्तापलट को लेकर बड़ा खुलासा: उपद्रव के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ, हिंसा भड़काने के लिए इस संगठन का किया इस्तेमाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: बांग्लादेश में तख्तापलट को लेकर खुफिया जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने बांग्लादेश में तख्तापलट की साजिश रची है। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसआई ने ही बांग्लादेश में हिंसा को भड़काने के लिए छात्र शिविर संगठन का इस्तेमाल किया है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुफिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस छात्र शिविर संगठन को इस्तेमाल हिंसा भड़काने के लिए किया गया है वह बांग्लादेश में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी का ही हिस्सा है। जमात-ए-इस्लामी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन है। पिछले दिनों शेख हसीना की सरकार ने जमात-ए-इस्लामी, छात्र संगठन और अन्य संगठनों को बैन कर दिया था, जिसके खिलाफ इन संगठनों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया था।


रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक चीफ खालिदा जिया के बेटे की साठंगांठ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से होने के पुख्ता सबूत सरकार के पास थी। लंदन में आईएसआई के साथ मिलकर ऑपरेशन की रूपरेखा को तय किया गया था। पूरी रणनीति तय करने के बाद साजिश को बांग्लादेश में अंजाम दिया गया।


खुफिया रिपोर्ट के अनुसर, बांग्लादेश के अधिकारी दावा कर रहे थे कि सऊदी अरब में तारिक रहमान और आईएसआई की बैठक हुई है। पाकिस्तानी हेंडलर्स ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए भी शेख हसीना के खिलाफ सैकड़ों पोस्ट कर माहौल बनाने की कोशिश की गई। 


आईएसआई की तरफ से प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के स्टूडेंट विंग छात्र शिविर संगठन को सपोर्ट किया जा रहा था। इस संगठन को बांग्लादेश में हिंसा भड़काने और छात्रों के जरिए बड़े आंदोलन को अंजाम दिलाने का टास्क सौंपा गया था। इस हिंसा को लेकर अमेरिका भी सवालों के घेरे में है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता