ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

बंगाल और असम में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 1 अप्रैल को होगा मतदान

DESK: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर आज पश्चिम बंगाल और असम में थम गया। बंगाल की 30 सीटों के लिए 171 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है वही असम की 39 सीटों के लिए 345

बंगाल और असम में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 1 अप्रैल को होगा मतदान
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर आज पश्चिम बंगाल और असम में थम गया। बंगाल की 30 सीटों के लिए 171 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है वही असम की 39 सीटों के लिए 345 प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों राज्यों में दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल यानी गुरुवार को होगा। बंगाल में जहां टीएमसी की साख दांव पर है वही असम में बीजेपी भी जीत के लिए प्रयासरत है। प्रथम चरण के मतदान में बंगाल में वोटिंग प्रतिशत 80 तो वही असम में 72 फीसदी मतदान हुआ था। अब सबकी निगाहे दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हुई है। 



पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में नंदीग्राम सीट बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के बीच टक्कर हैं। शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है। शुभेंदु अधिकारी की साख भी दांव पर है क्यों कि उनके गढ़ में चुनाव होने है।



वही इस सीट को जीतने के लिए ममता बनर्जी भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ममता ने नंदीग्राम में कई जनसभाओं को संबोधित किया और इस दौरान रोड शो भी किये। बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 4 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 1 अप्रैल को चुनाव होने हैं। वही असम विस चुनाव के दूसरे चरण की 39 सीटों के लिए 345 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है यहां भी 1 अप्रैल को मतदान होने है। असम में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।