ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

बंदूक के साथ सेल्फी लेना एक युवक को पड़ा भारी, मोबाइल क्लिक करने की जगह दब गया ट्रिगर

DESK: सेल्फी लेना और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना यह नया ट्रेड चल गया है। लोग कुछ नया करने के चक्कर में अपनी जान तक गवां देते हैं। एक युवक को बंदूक के साथ सेल्फी लेना भारी पड

बंदूक के साथ सेल्फी लेना एक युवक को पड़ा भारी, मोबाइल क्लिक करने की जगह दब गया ट्रिगर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: सेल्फी लेना और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना यह नया ट्रेड चल गया है। लोग कुछ नया करने के चक्कर में अपनी जान तक गवां देते हैं। एक युवक को बंदूक के साथ सेल्फी लेना भारी पड़ गया। मोबाइल क्लिक करने की जगह उसने बंदूक का ट्रिगर दबा दिया। जिसके कारण उसके सिर के चीथड़े उड़ गये और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। 


घटना राजस्थान के धौलपुर की है मृतक एक कॉलेज का स्टूडेंट है जिसकी जान सेल्फी लेने के चक्कर में चली गयी। युवक की मौत के बाद परिवारवालों ने बिना पुलिस को इसकी सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर रहे थे लेकिन जब पुलिस को इसकी भनक मिली तब शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गयी।


मृतक की पहचान धौलपुर के उमरेह गांव निवासी रामबिलास मीणा का 19 वर्षीय पुत्र सचिन मीणा के रुप में हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार छुट्टी का दिन था वह पास के खेत में अवैध देसी बंदूक के साथ सेल्फी लेने के उद्धेश्य से गया था। इसी दौरान मोबाइल की जगह बंदूक का ट्रिगर दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 


आनन फानन में परिवारवाले उसे लेकर डॉक्टर के पास गये लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कानून पचड़े से बचने के लिए परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले जा रहे थे लेकिन इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गयी। पुलिस ने रास्ते में ही शव ले जा रहे गाड़ी को रुकवाया और उसे अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।