ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मिलने के लिए प्रेमिका के घर पहुंचा था प्रेमी, घरवालों ने दोनों को जिंदा जलाया

DESK: यूपी के बांदा में एक ऑनर किलिंग की घटना सामने आई हैं. प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए अपने घऱ बुलाया था. दोनों मिल रहे थे. इस दौरान घरवालों ने देख लिया. प्रेमिका के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  यूपी के बांदा में एक ऑनर किलिंग की घटना सामने आई हैं. प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए अपने घऱ बुलाया था. दोनों मिल रहे थे. इस दौरान घरवालों ने देख लिया. प्रेमिका के घरवालों ने दोनों की पहले तो जमकर पिटाई की. इससे मन नहीं भरा तो कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और एक कमरे में बंद कर दोनों को जिंदा जला दिया. 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव पहुंची और दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए भेजा, लेकिन दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी के परिजनों ने 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया है. 

एक ही गांव के थे प्रेमी युगल

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रेमी भोला का गांव की एक लड़की के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका ने रात में प्रेमी को अपने घर पर मिलने के लिए चुपके से बुलाया था. दोनों एक कमरे में मिल रहे थे. इस दौरान घरवालों ने आवाज सुन लगी और जबरन दरवाजा खुलवाया. प्रेमिका के कमरे में प्रेमी को देख घरवाले भड़क गए और दोनों को पहले से कुल्हाड़ी से हमला कर जख्मी कर दिया. फिर कमरे में आग लगा दिया.  घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी, एसपी और डीएम समेत भारी कई पुलिस ऑफिसर हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. 


टैग्स