ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

किसी लड़की को नहीं बल्कि बकरी को घूरने पर मच गया बवाल, युवक के खिलाफ केस दर्ज

DESK: एक युवक घर के बाहर बंधी बकरी को घूर रहा था जिस पर बकरी की मालकिन की जब नजर गई। तब 72 वर्षीया बुजुर्ग महिला ने युवक से पूछा कि तुम मेरी बकरी को क्यों घूर रहे हो? इतना सुन

किसी लड़की को नहीं बल्कि बकरी को घूरने पर मच गया बवाल, युवक के खिलाफ केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एक युवक घर के बाहर बंधी बकरी को घूर रहा था जिस पर बकरी की मालकिन की जब नजर गई। तब 72 वर्षीया बुजुर्ग महिला ने युवक से पूछा कि तुम मेरी बकरी को क्यों घूर रहे हो? इतना सुनते ही युवक गुस्सा हो गया और बुजुर्ग महिला से उलझ गया और इस दौरान गाली-गलौज करने लगा। जब बुजुर्ग महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने लाठी से उनकी पिटाई कर दी। जिससे वृद्ध महिला बुरी तरह घायल हो गयी। 


रोने की आवास सुनकर उनकी नतिनी नानी को बचाने के लिए दौड़ी। तब युवक ने उसे भी गाली देने लगा और जान तक मारने की धमकी दे दी। उसके बाद वो मौके से फरार हो गया। आनन फानन में घायल बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पीड़िता की शिकायत पर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक वो पकड़ा नहीं गया है।


 पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी थाना क्षेत्र का है। जहां करौंदी रांझी की रहने वाली 72 साल की बुजुर्ग महिला कौशल्या बाई बेन ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वह खाना खाने के बाद घर के बाहर खड़ी थी। मोहल्ले का रहने वाला कृष्णा सेन उसके घर के बाहर किसी लड़की को नहीं बल्कि बंधी बकरी को घूर कर देख रहा था। इस पर बुजुर्ग महिला ने शख्स को टोक दिया। 


जिसके बाद उस शख्स ने बुजुर्ग महिला की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह लहुलुहान हो गयी। जिसके बाद बकरी को घूरने को लेकर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बकरी को घूरने से रोकने पर युवक ने बुजुर्ग महिला की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद वो मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।