ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

महिला मित्र ने ADJ और उनके बेटे की कर दी हत्या, हाई प्रोफाइल मर्डर केस का हुआ खुलासा

DESK: हाई प्रोफाइल मर्डर केस का पुलिस ने खुलाया कर दिया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि एडीजे महेंद्र त्रिपाठी की एक महिला मित्र थी. उसने ही महेंद्र और उनके बेटे को जहर खिलाकर

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK:  हाई प्रोफाइल मर्डर केस का पुलिस ने खुलाया कर दिया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि एडीजे महेंद्र त्रिपाठी की एक महिला मित्र थी. उसने ही महेंद्र और उनके बेटे को जहर खिलाकर हत्या कर दी. यह घटना मध्य प्रदेश के बैतूल में हुई थी.

पूरे परिवार को करना चाहती थी खत्म

एडीजे की शातिर महिला मित्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके बाद उसने बताया कि वह महेंद्र के पूरे परिवार को खत्म करना चाहती थी. इसलिए ही उसने तंत्र-मंत्र के नाम पर एडीजे और उनके दोनों बेटों को जहरीला मिला आटा की बनी रोटी खिला दी थी. जिससे दोनों की मौत हो गई. लेकिन एक की किस्मत अच्छी थी बच गया. 

10 साल से संपर्क में थी महिला मित्र

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि एडीजी से उसका 10 साल से संपर्क में थी. उसका नाम संध्या सिंह और वह छिंदवाड़ा की रहने वाली है. एक एनजीओ चलाती है. इस दौरान ही एडीजे के संपर्क में आई. वह एडीजे से जब जरूरत पड़ा तो वह पैसा भी लेती थी. लेकिन वह जब पैसा मांगने लगी तो महिला को गुस्सा जाती थी. इसको लेकर वह मौके की तलाश में रहती थी. एक दिन एडीजे से कहा कि एक बाबा मेरे जान पहचान के हैं. वह आटा देते हैं. उससे बनी रोटी खाने पर परिवार में शांति आती है. घर का कलह दूर हो जाता है. एडीजे को भरोसा में लेने के बाद महिला ने बाबा के पास आटा भेजा. फिर वह आटा आया तो उसमें महिला के कहने पर बाबा ने जहर मिला दिया था. उसी के रोटी खाने से बाप बेटे की मौत हो गई. उसके बाद महिला फरार हो गई. मोबाइल को बंद कर लिया. जब उसका नंबर खुला तो पुलिस ने उसे रीवा से पांच अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर बैतूल लेकर आई. जिसके बाद इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस का खुलासा है. संबंधों को लेकर हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने बताने से इंकार कर दिया. 

टैग्स