ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

अपने कलेजे के टुकड़े के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला: किसी तरह बचाई बेटे की जान, घायल मां-बेटे अस्पताल में भर्ती

बहराइच में मां ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए से भिड़कर अपने 5 वर्षीय बेटे की जान बचाई। तेंदुए के हमले में घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

UP
इलाके में दहशत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अपने कलेजे के टुकड़े के लिए एक मां ने जान की बाजी लगा दी। बेटे को बचाने के लिए एक तेंदुए से भिड़ गई। किसी तरह उसने तेंदुए के चंगुल से बेटे को छुड़ाया। जिसके बाद तेंदुआ बच्चेको छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने घायल महिला और उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर किया गया। जिसका इलाज जारी है। अब इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। 


घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच की है जहां बेटे की जान बचाने के लिए एक मां तेंदुए से भिड़ गयी। घटना शनिवार की रात की है, जब जंगल से निकले तेंदुए ने मां के पास खेल रहे बच्चे पर हमला कर दिया। जिसके बाद बेटे को बचाने ने जान की बाजी लगा दी। जिसके बाद तेंदुआ घायल मां-बेटे को छोड़ दिया और जंगल की ओर भाग निकला। तेंदुए के हमले में मां-बेटे दोनों घायल हो गये। दोनों को एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


घायल महिला की पहचान बहराइच के मुर्तिहा कोतवाली इलाके के दुर्गा गौढ़ी बाजार निवासी रमेश कुमार की 22 वर्षीया पत्नी श्रीदेवी और 5 साल के बेटे जितिन के रूप में हुई है। बेटे के साथ महिला घर के दरवाजे के पास शनिवार की शाम में बैठी थी। तभी निकलकर एक तेंदुए ने झपट्टा मारकर बच्चे को दबोचने की कोशिश पर लेकिन उसका सामना बच्चे की मां से हो गया। श्रीदेवी तेंदुए से भिड़ गई और इस दौरान मां-बेटे दोनों को तेंदुए ने घायल कर दिया। इस घटना इलाके में दहशत का माहौल है। तेंदुए का खौफ ऐसा कि लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। 

टैग्स