ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Baghpat Incident: यूपी के बागपत में बड़ा हादसा, निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच गिरा, 7 लोगों की मौत; 80 घायल

Baghpat Incident: बागपत की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनके उचित इलाज के लिए दिशा निर्देश जारी किए है।

Baghpat Incident
बागपत में बड़ा हादसा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Baghpat Incident: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आ रही है, जहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बना मंच गिरने से सात लोगों की जान चली गई है, जबकि 80 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बागपत जिले के बडौत कस्बे में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, तभी मान स्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना पैड ढह गया और उसके नीचे दबकर सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और पांच पुरुष शामिल हैं जबकि 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं।


हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं है। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया है। लोगों ने डीएम और एसपी की घेराव कर दिया है और हल्की नोकझोंक की भी खबर आ रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।


हादसे में घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा जा रहा है। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनके उचित इलाज के लिए दिशा निर्देश जारी किए है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।