ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

बागेश्वर बाबा के दरबार में आई लड़की को सेवादार ने गोद में उठाकर फेंका, तमाशा देख रहे दारोगा को किया गया सस्पेंड

DESK: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार बीते दिनों ग्रेटर नोएडा में लगा था। जहां का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह दि

बागेश्वर बाबा के दरबार में आई लड़की को सेवादार ने गोद में उठाकर फेंका, तमाशा देख रहे दारोगा को किया गया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार बीते दिनों ग्रेटर नोएडा में लगा था। जहां का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह दिख रहा है कि अर्जी लगाने के लिए बेरिकेडिंग पार कर आगे गई लड़की को कैसे वहां का सेवादार गोद में उठा लेता है और बेरिकेडिंग के दूसरी ओर उसे फेंक देता है। 


लड़की को उठाकर फेंकने के वक्त वहां पुलिस वाले भी मौजूद थे लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया। लेकिन तभी किसी ने अपने मोबाइल में सेवादार की इस करतूत को कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया अपलोड कर दिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब सेवादार लड़की को गोद में  उठाकर बेरिकेडिंग के दूसरी तरफ फेंक रहा था तब वहां एक दारोगा भी मौजूद था जो चुपचाप तमाशा देख रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सूरजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसके बाद दारोगा रमाशंकर उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया गया। लड़की ने सेवादार की पहचान कर ली है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि बीते बुधवार को ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर वाले बाबा का दिव्य दरबार लगा हुआ था। इसे लेकर 3 पंडाल लगाये गये थे जिसमें 5 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। तीनों पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। उमस भरी गर्मी में लोगों की इतनी भीड़ को देखते हुए दिव्य दरबार के समापन की घोषणा कर दी गयी। भीड़ को देखते हुए लोगों से अपील की गयी कि वे लोग अपने-अपने घर चले जाए और घर पर ही टीवी पर लाइव प्रसारण देंखे।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता