ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बड़ा हादसा : चीन में पहाड़ियों पर क्रैश हुआ पैसेंजर प्लेन, 133 लोग थे सवार

DESK : चीन में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. इस विमान में 133 यात्री सवार थे और विमान ग्वांग्झी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. विमान दुर्घटना के कारण यहां पहाड़ों में आग लग गई. जो

बड़ा हादसा : चीन में पहाड़ियों पर क्रैश हुआ पैसेंजर प्लेन, 133 लोग थे सवार
First Bihar
2 मिनट

DESK : चीन में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. इस विमान में 133 यात्री सवार थे और विमान ग्वांग्झी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. विमान दुर्घटना के कारण यहां पहाड़ों में आग लग गई. जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह बोईग 737 एयरक्राफ्ट था. विमान कनमिंग से ग्वांगझाओ जा रहा था. इस दुर्घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं या यात्रियों में से कितने लोग सुरक्षित बचे हैं, इसके संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है.


चीन के सरकारी चैनल सीसीटीवी ने बताया है कि बोइंग 737 विमान गुआंग्शी क्षेत्र के वूझोउ शहर के पास ग्रामीण इलाके में क्रैश हुआ है. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही आग का बड़ा गुबार देखा गया. चीनी मीडिया चैनल ने कहा कि बचाव दल को मौके पर भेजा गया है.


गुआंग्शी आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने एक बयान में कहा है, ‘एक बोइंग 737 यात्री विमान चाइना ईर्स्टन एयरलाइंस के 133 लोगों को लेकर जा रहा था, जो गुआंग्शी में टेंग काउंटी के वुझोउ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इससे पहाड़ों पर आग लग गई.’


यहां बचाव दल को भेजा गया है और उनसे संपर्क किया जा रहा है. हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पेड़ों के बीच से सफेद धुआं निकलता दिख रहा है.