ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बच्चों को पोलियो की जगह पिला दिया सेनेटाइजर, सभी की स्थिति गंभीर

DESK : पोलियो को 'दो बूंद जिंदगी की' कहा जाता है लेकिन अगर यह दो बूंद बच्चों की जान के दुश्मन बन जाये तो इसे क्या कहेंगे. ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के घांटजी तहस

बच्चों को पोलियो की जगह पिला दिया सेनेटाइजर, सभी की स्थिति गंभीर
First Bihar
2 मिनट

DESK : पोलियो को 'दो बूंद जिंदगी की' कहा जाता है लेकिन अगर यह दो बूंद बच्चों की जान के दुश्मन बन जाये तो इसे क्या कहेंगे. ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के घांटजी तहसील के भांबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ जहां 12 बच्चों को पोलियो की खुराक के बदले सेनेटाइजर पिला दिया गया. जिसके बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. सभी बच्चों की उम्र 5 साल से कम की है.


गौरतलब है कि, अस्पताल में इस तरह की लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भंडारा जिले के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही के कारण आग लग गई थी जिसमें 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई और अब यवतमाल में पोलियो टीकाकरण के दौरान इसी तरह की लापरवाही दिखी है. हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. वहीं, मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.


आपको बता दें कि यवतमाल जिले के घाटंजी स्वास्थ्य प्राथमिक केंद्र में बच्चों को पोलियो की खुराक के बदले सेनेटाइजर पिला दिया गया. जिसके बाद बच्चों को उल्टियां होने लगी, हालत बिगड़ती देख बच्चों के माता पिता अस्पताल पहुंचे, जहां सेनेटाइजर पिलाने की बात सामने आयी. वहीं इस मामले में जांच के आदेश दे दिये गये है.