ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

बेबी केयर सेंटर में लगी आग : 6 नवजात झुलसे ; मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

DESK : राजधानी दिल्ली के विवेक विहार स्थित दो मंजिला बेबी डे केयर सेंटर में भीषण आग लग गई है। इस सेंटर में कुल 11 नवजात भर्ती थे। अचानक लगी इस आग में छह नवजात बच्चे बुरी

बेबी केयर सेंटर में लगी आग : 6 नवजात झुलसे ; मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : राजधानी दिल्ली के विवेक विहार स्थित दो मंजिला बेबी डे केयर सेंटर में भीषण आग लग गई है। इस सेंटर में  कुल 11 नवजात भर्ती थे। अचानक लगी इस आग में छह नवजात बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। दमकल विभाग के अनुसार अन्य बच्चों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है।


जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने नवजात बच्चों को खिड़की के रास्ते से रेस्क्यू किया है। दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। हादसे के बाद सेंटर का संचालक और अन्य कर्मचारी फरार हो गए और अभिभावकों को भी कोई सूचना नहीं दी गई। मौके पर पुलिस इन बच्चों के अभिभावकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


वहीं, इस मामले में जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि विगत शनिवार की रात 11:30 बजे बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। केयर सेंटर के भूतल से लोगों ने धुआं निकलते देखा था।


देखते ही देखते यह आग ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई। आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल व पुलिस ने केयर सेंटर के पीछे की तरफ से खिड़कियों को तोड़ा और नवजात बच्चों को एक-एक कर बाहर निकाला। जैसे-जैसे नवजात को वे निकालते गए, उन्हें दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।