ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डॉक्टर्स मना रहे काला दिवस

DESK: योगगुरु बाबा रामदेव और आइएमए के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड में डॉक्टर अब बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डॉक्टर्स आज काला दिवस म

बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डॉक्टर्स मना रहे काला दिवस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: योगगुरु बाबा रामदेव और आइएमए के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड में डॉक्टर अब बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डॉक्टर्स आज काला दिवस मना रहे हैं। इस दौरान काली पट्टी बांधकर वे काम कर रहे हैं। सरकारी एवं निजी मेडिकल कालेजों के छात्र भी इस आंदोलन में शामिल हैं। 


प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ ने स्वास्थ्य कर्मियों से पतंजलि के सभी उत्पादों के बहिष्कार करने की अपील की है। इसके अलावा झारखंड और गुजरात में भी डाक्टर बाबा के खिलाफ एकजुट होने लगे हैं।


गौरतलब है कि योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ आइएमए की उत्तराखंड शाखा पहले ही एक हजार करोड़ की मानहानि का नोटिस भेज चुकी है। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है। वहीं अब फेडरेशन आफ रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन इंडिया ने आज काला दिवस मनाने का एलान किया है। इस आंदोलन में मेडिकल कॉलेज के छात्र और रेजिडेंट डॉक्टर भी शामिल हैं। इनकी माने तो बाबा रामदेव लगातार चिकित्सकों का अपमान कर रहे हैं। 


आइएमए रांची की ओर से कहा गया कि वह बाबा रामदेव को लीगल नोटिस भेजेगी। वहीं गुजरात में भी डाक्टरों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख संगठनों ने अहमदाबाद पुलिस से योग गुरु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।


जबकि योगगुरु बाबा रामदेव का कहना है कि हमारा अभियान एलोपैथी या एलोपैथिक चिकित्सकों के खिलाफ नहीं है। हमारा अभियान उन ड्रग माफियाओं के खिलाफ है जो दो रुपये की दवा को दो हजार रुपये की बेचते हैं। ड्रग माफिया के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। आयुर्वेद को उपेक्षित और अपमानित करने के किसी भी प्रयास को सहन नहीं किया जाएगा। 


अब उत्तराखंड में डॉक्टर बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर आज डॉक्टर्स आज काला दिवस मना रहे हैं। इस दौरान काली पट्टी बांधकर वे काम कर रहे हैं। सरकारी एवं निजी मेडिकल कालेजों के छात्र भी इस आंदोलन में शामिल हैं।