ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बाल-बाल बचे लाखों यात्री ! शताब्दी ट्रेन पर फिर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा

DESK : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। हालांकि, इस मामले में किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

बाल-बाल बचे लाखों यात्री ! शताब्दी ट्रेन पर फिर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। हालांकि, इस मामले में किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना  वरीय अधिकारियों को दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की धर पकड़ की जाएगी। 


मिली जानकारी के अनुसार  पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के खाना रेलवे स्टेशन पर पथराव के कारण हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीकी कोच संख्या सी-9 की सीट 48 और 49 के पास खिड़की का शीशा टूट गया है। कुमार ने बताया, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 


गौरतलब है कि, ट्रेन संख्या 12041 अप हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस खाना रेलवे स्टेशन पार कर रही थी तभी खिड़की की ओर से तेज आवाज आई। उसके बाद  पास की सीट पर बैठ यात्री घबरा गए। फिर उन्होंने खिड़की का शीशा लगभग टूटा हुआ पाया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने सरकारी रेलवे पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर अपने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। 


बता दें कि, पश्चिम बंगाल में पिछले साल मार्च में फरक्का के पास वंदे भारत पर पत्थराव किया गया था। ट्रेन हावड़ा की ओर जा रही थी. इससे पहले जनवरी 2023 में पश्चिम बंगाल में दालकोला में पत्थरबाजी हुई। 20 जनवरी को नई हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया था। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन दालकोला स्टेशन से गुजर रही थी। इस घटना में ट्रेन की खिड़की में दरारें आ गई थी। आरपीएफ ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है।