ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

आजम-अखिलेश के गढ़ को योगी ने किया ध्वस्त, उप चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत

DESK: देश के छह राज्यों में लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. यूपी के रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है. बीजेपी उम्मीद वारघनश

आजम-अखिलेश के गढ़ को योगी ने किया ध्वस्त, उप चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: देश के छह राज्यों में लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. यूपी के रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है. बीजेपी उम्मीद वारघनश्याम सिंह लोधी ने 42,048वोटों से सपा उम्मीदवार असीम रजा को हराया है. वहीं, आजमगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ 10 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां दूसरे नंबर पर सपा के धर्मेंद्र यादव हैं. तीसरे नंबर पर बसपा के गुड्डू जमाली हैं.


दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव से बीजेपी प्रत्याशी राजेश ने जीत हासिल कर ली है. यहां बीजेपी प्रत्याशी राजेश भाटिया को 123, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक को 79, कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेम लता को 19, निर्दलीय उम्मीदवार रिंकू शाह को एक वोट मिला. जबकि 7 पोस्टल बैलेट रद्द हुए हैं. वहीं, झारखंड के मंडावा सीट पर कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की बीजेपी के गंगोत्री कुजूर से करीब 8000 से आगे है.


त्रिपुरा में 4 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुआ. इनमें से एक सीट पर कांग्रेस एक बीजेपी एक लेफ्ट ने जीत हासिल कर ली है. अन्य एक निर्दालिय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. आंध्र प्रदेश की आत्मकूर सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है.  यहां प्रत्याशी एम. विक्रम रेड्डी ने 82,742 वोटों से अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के जी भरत कुमार को हराया है. 


संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सामने आ गया है.शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी को लोकसभा सदन में शून्य कर दिया है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारगुरमेल सिंह को हराया है. 

टैग्स