ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अयोध्या पर फैसले के पहले बोले पीएम मोदी, किसी की हार या जीत नहीं होगी

DELHI : अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आएगा वह किसी की हार ज

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आएगा वह किसी की हार जीत नहीं होगा। देशवासियों से मेरी अपील है कि हम सब की प्राथमिकता रहे कि यह फैसला भारत की शांति, एकता और सदभावना की महान परंपरा को बल दे। 

पीएम मोदी ने कहा है कि देश की न्यायपालिका के मान सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए समाज के सभी पक्षों ने सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों ने, सभी पक्षकारों ने बीते दिनों सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए जो प्रयास किए वह स्वागत योग्य हैं। कोर्ट के निर्णय के बाद भी हम सबको मिलकर सौहार्द बनाए रखना होगा। 

फैसले के पहले पीएम मोदी ने कहा है कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ रहा है। पिछले कुछ महीनों से सुप्रीम कोर्ट में निरंतर इस विषय पर सुनवाई हो रही थी। पूरा देश उत्सुकता से देख रहा था। इस दौरान समाज के अन्य सभी वर्गों की तरफ से सद्भावना का वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए प्रयास बेहद सराहनीय हैं। पीएम मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर लोगों से देश में शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

टैग्स