ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Attack On Pakistan Army Camp: पाकिस्तानी सेना के कैंप पर बड़ा हमला, बलूच हमले में 17 पाक सैनिकों की मौत

Attack On Pakistan Army Camp: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप और गाड़ी पर हुए हमले में अबतक 17 सैनिकों की मौत हो गई है।

Attack On Pakistan Army
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Attack On Pakistan Army Camp: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में अबतक 17 जवानों की मौत की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर इलाके में फ्रंटियर कॉप्स कैंप पर बलूच अलगाववादी समूह ने 31 जनवरी की रात हमला बोला है।


रिपोर्ट्स की मानें तो बलूचिस्तान के कलात में शुक्रवार की देर रात हुए हमले में पाक आर्मी के अबतक 17 सैनिकों की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सबसे अधिक सैनिक एनएच पर एक वाहन पर हुए हमले में मारे गए हैं। जिस गाड़ी पर हमला हुआ वह पाकिस्ताननी सेना का था। शुक्रवार की रात बलूच अलगाववादियों ने अलग-अलग इलाकों में हमलों को अंजाम दिया है।


रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 17 पाक सैनिकों के साथ साथ गोलीबारी में दो चरमपंथियों की भी मौत हुई है हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। खालिक आबाद में बसे पर फायरिंग के साथ कलात में असिस्टेंट कमिशनर के आवास पर भी हमला किया गया। उधर, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि पांच अलग अभियानों में अबतक 10 चरमपंथियों को मार गिराया गया है।