ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

ATS की हिरासत में सीमा हैदर, पाकिस्तानी सेना में पोस्टेड है चाचा और भाई; हर बिंदुओं पर हो रही जांच

DESK: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी में अब जासूसी एंगल नजर आने लगा है। सीमा हैदर को एटीएस ने अपने कब्जे में ले लिया है। एटीएस की टीम सीमा हैदर के साथ-साथ उसके

ATS की हिरासत में सीमा हैदर, पाकिस्तानी सेना में पोस्टेड है चाचा और भाई; हर बिंदुओं पर हो रही जांच
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी में अब जासूसी एंगल नजर आने लगा है। सीमा हैदर को एटीएस ने अपने कब्जे में ले लिया है। एटीएस की टीम सीमा हैदर के साथ-साथ उसके चार बच्चे और उसके प्रेमी सचिन को भी अपने साथ ले गई है। एटीएस की टीम ने सीमा हैदर से लगभग 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की है। जिसमें सीमा हैदर ने बड़ा खुलासा किया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आइबी को यह इनपुट मिला था कि , सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार हैं। उसका भाई भी पाकिस्तानी आर्मी में है। जबकि इससे पहले सीमा ने अपने भाई को लेकर कहा था कि वह सेना में नहीं है, बल्कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। अब सीमा हैदर से इसी मामले में पूछताछ की जा रही है। एटीएस इस बात की जांच में जुटी हुई है कि सीमा हैदर की बातें कितनी सच है और कितनी झूठ।


वही, एटीएस के तरफ से सीमा हैदर के पासपोर्ट को भी जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही उसकी मोबाइल डिटेल्स की भी दोबारा जांच की जा रही है। 


इधर,नोएडा पुलिस ने सीमा के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। सचिन के परिवार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। सचिन के घरवालों ने दरवाजे बंद कर लिए हैं।