ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ATM को लेकर होने वाला है बड़ा बदलाव, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए RBI ये कदम उठा रही

MUMBAI : रिजर्व बैंक ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड में बढ़ते फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। आरबीआई की तरफ से किया जा रहा है बदलाव मार्च 2020 से

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUMBAI : रिजर्व बैंक ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड में बढ़ते फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। आरबीआई की तरफ से किया जा रहा है बदलाव मार्च 2020 से लागू हो जाएगा। अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को उनके एटीएम कार्ड पर 24 घंटे इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगाने की सुविधा दी जाएगी। 


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया मार्च महीने से वाईफाई कार्ड को पूरी तरह से बंद करने जा रहा है। अब कोई भी बैंक वाईफाई आधारित कॉन्टैक्टलेस कार्ड जारी नहीं करेगा। केवल पिन आधारित कार्ड की जारी किए जाएंगे। साथ ही साथ उपभोक्ता हर तरह के ट्रांजेक्शन के लिए अपनी मैक्सिमम लिमिट तय कर पाएंगे। मोबाइल एप, ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम ट्रांजैक्शन और आईवीआर के तहत लेनदेन की सीमा तय करने का अधिकार उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। 


देश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में हुई वृद्धि को देखते हुए आरबीआई ने यह जरूरी बदलाव करने का फैसला किया है। 16 मार्च 2020 के बाद जारी किए जाने वाले सभी एटीएम कार्ड में फीचर से लैस होंगे।