ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच 3 लेवल पर होगी, 2 SIT और न्यायिक आयोग का हुआ गठन, प्रयागराज में आज भी इंटरनेट बंद

DESK: अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए एक नहीं बल्कि 2 एसआईटी और एक आयोग का गठन किया गया है। तीन लेवल पर इस मामले की जांच होगी। पहला एसआईटी डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने बनाय

अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच 3 लेवल पर होगी, 2 SIT और न्यायिक आयोग का हुआ गठन,  प्रयागराज में आज भी इंटरनेट बंद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए एक नहीं बल्कि 2 एसआईटी और एक आयोग का गठन किया गया है। तीन लेवल पर इस मामले की जांच होगी। पहला एसआईटी डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने बनायी तो वही दूसरे एसआईटी का गठन प्रयागराज के कमिश्नर रमित शर्मा ने की है। जबकि इससे पहले यूपी सरकार ने न्यायिक आयोग का गठन किया है। 


ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस मामले की जांच तीन लेवल पर की जाएगी। सबसे पहले हम बात न्यायिक आयोग की करते हैं। गृह विभाग ने 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन इस मामले की जांच के लिए की है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अरविंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले की जांच की जाएगी। न्यायिक आयोग की टीम में रिटायर्ड डीजीपी सुबेश सिंह और जिला जज बृजेश सोनी भी रहेंगे जो दो महीने के भीतर इस मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे।


वहीं दो एसआईटी का भी गठन इस मामले की जांच के लिए किया गया है। पहले एसआईटी की टीम में तीन सदस्य रहेंगे जिसे प्रयागराज कमिश्नर रमित शर्मा ने गठित किया है। इस एसआईटी टीम में प्रयागराज के एडीसीपी क्राइम सतीश चंद्र, एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी और इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच ओमप्रकाश को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। 


वही दूसरे एसआईटी टीम का गठन यूपी के डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने की है। प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर के नेतृत्व में मामले की जांच की जाएगी। इस टीम में प्रयागराज के कमिश्नर और एफएसएल डायरेक्टर भी रहेंगे जो इस मामले की जांच करेंगे। इस हत्याकांड के बाद प्रयागराज में इंटरनेट सेवा रविवार को बंद की गयी थी। आज भी इंटरनेट बंद रखा गया है।  

टैग्स