ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

95वीं जयंती पर याद किये जा रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, राष्ट्रपति और PM मोदी से लेकर आडवाणी तक ने दी श्रद्धांजलि

DELHI : देश आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को उनकी 95वीं जयंती पर नमन कर रहा है। दिल्ली में वाजपेयी के स्मृति स्थल सदैव अटल पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : देश आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को उनकी 95वीं जयंती पर नमन कर रहा है। दिल्ली में वाजपेयी के स्मृति स्थल सदैव अटल पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ वाजपेयी के सहयोगी रहे लालकृष्ण आडवाणी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 


25 दिसंबर 1924 को अटल बिहारी बाजपेई का जन्म ग्वालियर में हुआ। पिछले साल 16 अगस्त को लंबी अस्वस्थता के बाद वाजपेयी का निधन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी आज वाजपेयी की जयंती के मौके पर लखनऊ में उनकी 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अटल जी की जयंती के मौके पर 3 दिनों तक कई जगहों पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी लखनऊ अटल बिहारी चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे।


अटल बिहारी वाजपेई पहली बार साल 1996 में 13 दिन के लिए देश के प्रधानमंत्री बने। दूसरी बार 1998 से 1999 तक 13 महीने का उनका प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल रहा और फिर तीसरी पारी उन्होंने 1999 से 2004 तक देश के प्रधानमंत्री के तौर पर खेली। साल 2014 में अटल बिहारी वाजपेई को उनके जन्मदिन पर भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था। एक लोकप्रिय राजनेता के साथ-साथ अटल जी की पहचान एक कुशल वक्ता और बेहतरीन कवि के रूप में भी जाती है।



टैग्स