ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मंदिर में बॉयफ्रेंड ने एक साथ 2 प्रेमिका से रचाई शादी, दोनों को पहनाया मंगलसूत्र

DESK: मंदिर में एक युवक ने दो-दो युवतियों के साथ शादी रचा ली. मामला प्रयागराज के कर्नलगंज के ढरहरिया इलाके की बाताई जा रही है. सोशल मीडिया पर तेजी ये इस अनोखी शादी का वीडियो और फोट

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK: मंदिर में एक युवक ने दो-दो युवतियों के साथ शादी रचा ली. मामला प्रयागराज के कर्नलगंज के ढरहरिया इलाके की बाताई जा रही है. सोशल मीडिया पर तेजी ये इस अनोखी शादी का वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है. 

देखिए वीडियो : 

दरअसल एक मंदिर में एक युवक अपनी नई प्रेम‍िका से शादी करने पहुंचा, जहां युवक की पुरानी प्रेमिका भी पहुंच गई और हंगामा करने लगी. इसके बाद युवक ने दोनों की मांग में स‍िंदूर भरकर दोनों से शादी कर ली. 

बताया जा रहा है कि प्रयागराज के कर्नलगंज के ढरहरिया इलाके का रहने वाले युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग इलाके के ही एक युवती के साथ चल रहा था. युवती शादी को लेकर जब भी युवक को कहती तो वे टाल देता था. इस पर एक दिन दोनों के बीच झगड़ा हो गया और युवती ने पुलिस में कंप्लेन कर दी. इसके बाद से दोनों में दूरी हो गई. इसी बीच युवक को एक और लड़की से प्यार हो गया और वह उसके साथ शादी करने का प्लान सेट कर लिया. सोमवार की देर शाम युवक अपनी नई प्रेमिका के साथ मंदिर में शादी करने पहुंचा, तभी पुरानी प्रेमिका भी वहां पहुंच गई और हंगामा करने लगी. इसके बाद घर के पास ही एक मंदिर में सबके सामने युवक ने अपनी दोनों प्रेमिकाओं के साथ शादी कर ली और उन्हें मंगल सूत्र पहनाया. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया. जिसके बाद से यह शादी चर्चा का विषय बना हुआ है.