ब्रेकिंग
बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचलबिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब शनिवार को सिर्फ आधे दिन खुलेंगे सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी एनिवर्सरी में नहीं आने वालों पर लगाया 500-500 रुपये का जुर्माना, इलाके में पोस्टर लगाकर जारी किया यह फरमानजल्द चालू होने जा रहा बिहार का यह नया एयरपोर्ट, उड़ान में बाधक बने मकान और पेड़ों हटाने की प्रक्रिया तेजहोटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिशबिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचलबिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब शनिवार को सिर्फ आधे दिन खुलेंगे सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी एनिवर्सरी में नहीं आने वालों पर लगाया 500-500 रुपये का जुर्माना, इलाके में पोस्टर लगाकर जारी किया यह फरमानजल्द चालू होने जा रहा बिहार का यह नया एयरपोर्ट, उड़ान में बाधक बने मकान और पेड़ों हटाने की प्रक्रिया तेजहोटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिश

एनिवर्सरी में नहीं आने वालों पर लगाया 500-500 रुपये का जुर्माना, इलाके में पोस्टर लगाकर जारी किया यह फरमान

पश्चिम बंगाल के हुगली में एक व्यक्ति ने शादी की सालगिरह में निमंत्रण के बावजूद नहीं पहुंचे मेहमानों पर 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया। पोस्टर लगाकर जुर्माने की वसूली और घर आकर आशीर्वाद देने की अनोखी शर्त ने सभी को चौंका दिया।

पश्चिम बंगाल
एक सालगिरह ऐसा भी
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर पार्टी रखी थी। लेकिन निमंत्रण देने के बावजूद जब मेहमान नहीं पहुंचे तब सभी के ऊपर 500-500 रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने पोस्टर लगाकर जुर्माने की वसूली का फरमान भी जारी कर दिया। इस अनोखे मामले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।


दरअसल पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का यह मामला है, जो चुंचुड़ा के रहने वाले और नगरपालिका में कार्यरत सुखेन घोष से जुड़ी हैं, 29 जुलाई को अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर सुखेन दास ने रिश्तेदारों, परिचितों, सहकर्मियों और अधिकारियों को घर पर आयोजित पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। मेहमानों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था कर रखी थी लेकिन बड़ी संख्या में लोग भोज में नहीं पहुंचे।


मेहमानों के नहीं आने से बड़ी मात्रा में खाना बच गया। जिससे सुखेन घोष को भारी नुकसान उठाना पड़ गया। इसी बात से आहत होकर सुखेन दास ने पूरे इलाके में पोस्टर लगवा दिया। जिसमें यह लिखा गया कि जिन लोगों ने निमंत्रण स्वीकार करने के बावजूद समारोह में हिस्सा नहीं लिया, उन्हें 500 रुपये का जुर्माना देना होगा।


पोस्टर में उन्होंने यह भी शर्त रखी कि जो लोग समारोह में नहीं आए, उन्हें बाद में उनके घर पहुंचकर उन्हें और उनकी पत्नी को आशीर्वाद देना होगा और 500 रुपये भी जुर्माने के तौर पर देना होगा। सुखेन घोष ने आमंत्रित लोगों के घर-घर जाकर भी लिये गये इस फैसले की जानकारी दे चुके हैं।


मामले की सबसे दिलचस्प बात यह है कि समारोह से पहले सुखेन ने अपने एक दोस्त को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया था और बाल और दाढ़ी बनवाने के लिए 200 रुपये भी दिए थे। इसके बावजूद जब वह दोस्त समारोह में नहीं पहुंचा, तो सुखेन घोष ने उससे वह रकम वापस ले ली।


सुखेन घोष के इस अनोखे फैसले ने स्थानीय लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे भोजन की बर्बादी और आर्थिक नुकसान के प्रति नाराजगी का तरीका मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे बेहद असामान्य कदम बता रहे हैं।


टैग्स