ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को नहीं दी गाड़ी, 3 KM पैदल चले तो अंकिता लोखंडे ने दी अपनी जगुआर कार

MUMBAI: सुशांत सिंह सुसाइड केस को लेकर बिहार पुलिस मुंबई में है. जगुआर कार पर एक दिन सवार हुए तो महाराष्ट्र में हंगामा हो गया है कि आखिर लाखों कि महंगी कार किसने दी. यह कार एक्ट्रे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: सुशांत सिंह सुसाइड केस को लेकर बिहार पुलिस मुंबई में है. जगुआर कार पर एक दिन सवार हुए तो महाराष्ट्र में हंगामा हो गया है कि आखिर लाखों कि महंगी कार किसने दी. यह कार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस को दी थी. 

मुंबई पुलिस नहीं दी गाड़ी, अंकिता ने दिए जगुआर

मुंबई पुलिस तो पहले से ही केस में सहयोग नहीं कर रही है. यहां तक एक गाड़ी भी नहीं दी. बिहार पुलिस की टीम रोज जाने के लिए कई ऑटो बदलती है. अंकिता लोखंडे से पूछताछ करने के लिए जब बिहार पुलिस की टीम गई तो उसे तीन किमी पैदल चलना पड़ा. इस बात की जानकारी होने पर अंकिता ने अपनी जगुआर कार से बिहार पुलिस को भिजवाया. उस दौरान कार अंकिता के भाई चला रहा था. पीछे में बिहार पुलिस के जवान थे. जिस जगह पर टीम जाना चाहती थी वहां पर छोड़कर भाई आ गया. जिसके बाद हंगामा होने लगा कि आखिर किसने बिहार पुलिस को चलने के लिए महंगी कार दी. 

कोरोना के बीच ऑटो की कर रहे सवारी

मुंबई में कोरोना संकट के बीच बिहार पुलिस की टीम जांच में जुटी है. कई जगहों पर जाने के लिए रोज उनको 10-12 दिनभर में ऑटो लेना पड़ रहा है. लेकिन मुंबई की पुलिस ने इन जवानों को आने जाने के लिए एक गाड़ी की व्यवस्था तक नहीं कर सकी. उल्टे ही सवाल उठा रहे हैं.