ब्रेकिंग
स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजास्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजा

“पवन सिंह की वजह से टूट गया मेरा घर”..कथा सुनने आई महिला ने अनिरुद्धाचार्य को बताई अपनी पीड़ा

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक विवाद पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कथा में पहुंची एक महिला ने दावा किया कि उसके पति ने भी उसे घर से निकाल दिया और इसकी वजह पवन सिंह को बताया।

उत्तर प्रदेश न्यूज
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक विवाद को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला जानिये?


दरअसल कथा में पहुंची एक महिला ने अपनी पारिवारिक परेशानी साझा करते हुए दावा किया कि जिस तरह पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति को घर से निकाला ठीक उसी तरह उसके पति ने भी उसे घर से निकाल दिया है। महिला ने इसकी वजह पवन सिंह को बताया। कहा कि उनसे प्रेरित होकर मेरे पति ने मुझे घर से निकाल दिया है। 


महिला ने आगे कहा कि उसका पति कहता है कि जब तक पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को वापस घर नहीं लाएंगे तब तक वह भी उसे घर नहीं लाएगा और ना ही उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करेगा। महिला की बातें सुनकर अनिरुद्धाचार्य भी हैरान रह गये। कहने लगे कि वह जाकर पवन सिंह से कहे कि आप अपनी पत्नी को घर ले आइए, आपकी वजह से मेरा घर टूट रहा है।


बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच पिछले कई वर्षों से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते में लंबे समय से विवाद बना हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया और फैंस के बीच भी लगातार चर्चा होती रहती है। पत्नी ज्योति ने पवन सिंह से 12 करोड़ एलिमनी की मांग की है, लेकिन फैंस पवन से पत्नी को घर लाने की बात कह रहे हैं। वहीं एक शख्स ने तो अपनी पत्नी को घर से भी निकाल दिया है. ये कहकर कि- जब तक पवन सिंह ज्योति को घर नहीं लाते हम तुम्हें नहीं लाएंगे। 


कथा के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति उसे ताना देते हुए कहता है कि जैसे पवन सिंह ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया, वैसे ही वह भी उसे घर से निकाल रहा है। महिला ने यह भी कहा कि उसका पति उसे वृंदावन में ही रहने की सलाह देता है और घर वापस लाने से इनकार करता है। पति ने कहता है कि 6 महीने से गुरुजी की कथा सुनते-सुनते तुम पागल हो गई हो, वृंदावन में ही जाकर बस जाओ। वही कथा सुनते रहना। घर आने की कोई जरूरत नहीं है। 


महिला की बातें सुनकर अनिरुद्धाचार्य ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर समाज के लोग किसी सेलिब्रिटी की निजी जिंदगी को उदाहरण बनाकर अपने रिश्ते खराब करने लगेंगे, तो इससे गलत संदेश जाएगा। उन्होंने महिला को सलाह दी कि वह अपने पति को समझाने की कोशिश करे और रिश्तों को बचाने का प्रयास करे। अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि पवन सिंह समाज को ये मैसेज देना चाहते हैं कि बाकी लोग भी अपनी-अपनी पत्नियों को छोड़ दें। 


अनिरुद्धाचार्य ने महिला को सलाह दी कि पवन सिंह से जाकर कहे कि तुम अपनी पत्नी को रख लो, तुम्हारे चक्कर में मेरा पति रूठ गया है। मेरा घर टूट रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग अनिरुद्धाचार्य की बातों का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की निजी जिंदगी का फैसला उसका व्यक्तिगत मामला होता है।