ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अनिल देशमुख की पेशी आज, खत्म हो रही है रिमांड

DESK : महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर मुंबई से सामने आ रही है. अनिल देशमुख फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में है. लेकिन आज उनकी रिमांड

अनिल देशमुख की पेशी आज, खत्म हो रही है रिमांड
First Bihar
2 मिनट

DESK : महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर मुंबई से सामने आ रही है. अनिल देशमुख फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में है. लेकिन आज उनकी रिमांड अवधि खत्म हो रही है. अनिल देशमुख की पेशी आज कोर्ट में होनी है और कोर्ट में पेशी के बाद यह तय होगा कि आगे ईडी अनिल देशमुख के साथ किस तरह की कार्रवाई करेगी.


मुंबई की अदालत में अनिल देशमुख को आज यानी 6 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया था. ईडी ने अनिल देशमुख के खिलाफ संपत्ति से जुड़ा मामला दर्ज किया है. सोमवार को अनिल देशमुख की गिरफ्तारी हुई थी. उसके बाद से लगातार प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की है.


आपको बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच का निर्देश दिया था. सीबीआई को जांच का जिम्मा मिला था. सीबीआई अनिल देशमुख के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी बीच धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मामला दर्ज करते हुए, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी. 


ईडी ने सीबीआई की तरफ से 21 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद जांच की शुरुआत की थी. प्रवर्तन निदेशालय देशमुख के अलावे दो अन्य आरोपियों संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे को भी गिरफ्तार कर चुके हैं. शिंदे अनिल देशमुख के निजी सहायक रहे थे, जबकि पलांडे देशमुख के निजी सचिव के तौर पर काम कर रहे थे. 

टैग्स