ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

Srikakulam Temple Stampede: श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, अबतक 9 श्रद्धालुओं की मौत; CM ने दिए जांच के आदेश

Srikakulam Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर मची भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हुए। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Srikakulam Temple Stampede
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Srikakulam Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के अवसर पर भारी भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, कार्तिक मास के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन स्थिति पर नियंत्रण नहीं रख सके। अचानक धक्का-मुक्की शुरू होने से भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिससे अफरातफरी फैल गई। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।”


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी करने को कहा है। राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “यह घटना एकादशी के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्र होने के कारण हुई। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता