ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, 14 लोगों की मौत, मरने वालों में 8 महिलाएं और एक बच्चा शामिल

DESK : आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा हुआ है. इस भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 8 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है. इस घटना में 4 अन्य लोग गंभीर

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, 14 लोगों की मौत, मरने वालों में 8 महिलाएं और एक बच्चा शामिल
First Bihar
2 मिनट

DESK : आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा हुआ है. इस भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 8 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है. इस घटना में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. एक लॉरी और मिनी बस की जोरदार भिड़ंत से यह हादसा हुआ है.


घटना कुरनूल के वेल्दुर्ती मंडल के माधापुरम की है, जहां एक मिनी बस और लॉरी के बीच भिड़ंत हो गई. इस भिधान सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में एक बच्चा, 8 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं. बाकी 4 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी भी बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है.


इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. डॉक्टरों ने कहा कि घायलों में दो लोगों ही हालत चिंताजनक है. हालांकि चिकित्सक लगातार उनकी जांच कर रहे हैं.