ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 आंतकी ढेर

DESK : जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सोमवार की अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि अभी त

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

DESK : जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग  में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सोमवार की अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ अनंतनाग के रुनीपोरा इलाके में हुई है. बताया जा रहा है कि सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की ज्वाइंट टीम ने रुनीपोरा इलाके में संयुक्त ऑपरेशन चलाया. तभी खुद को घिरता देख इलाके में छिपे दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी. 

सेना पुलिस और सीआरपीएफ ने इस हमले का जवाब देते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया. सेना ने घटनास्थल से एक राइफल और 2 पिस्टल भी बरामद किया है. इसके साथ ही इलाके को घेर कर वहां तलाशी अभियान चलाई जा रही है.