ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

‘अंबानी की शादी में बम..’ X पर लिखे गए पोस्ट से मची खलबली, धमकी देने वाले की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

MUMBAI: देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के बीच सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने ‘अंबानी की शादी में बम’ लिखक

‘अंबानी की शादी में बम..’ X पर लिखे गए पोस्ट से मची खलबली, धमकी देने वाले की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUMBAI: देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के बीच सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने ‘अंबानी की शादी में बम’ लिखकर सनसनी फैला दी थी। शादी के संपन्न होने के बाद पुलिस ने अब उस शख्स की तलाश तेज कर दी है।


शादी के दौरान बम की धमकी की जानकारी एक सोशल मीडिया यूजर ने मुंबई पुलिस को दी थी, जिसके बाद से पुलिस एक्शन में आ गई है। एक्स पर @FFSFIR नाम के यूजर ने पोस्ट में लिखा था कि, “मेरे दिमाग में एक बेहद शर्मनाक ख्याल आया है। अगर अंबानी की शादी में एक बम आ जाए तो आधी दुनिया इधर से उधर हो जाएगी। कई अरब डॉलर सिर्फ एक पिन कोड में..”। इस पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद से मुंबई पुलिस की टीम एलर्ट हो गई है।


पुलिस ने फिलहाल केस तो दर्ज नहीं किया है लेकिन पोस्ट करने वाले शख्स की तलाश तेज कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इसके पीछे का मकसद क्या था। पुलिस ने इस पोस्ट के बाद अनंद-राधिका के वेडिंग वेन्यू और उसके आसपास की सुरक्षा को सख्त कर दिया था। इसके अलावा रिसेप्शन वाली जगह पर भी सुरक्षा पुख्ता कर दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मैसेज को हॉक्स के तौर पर लिया गया है लेकिन पुलिस की सोशल मीडिया टीम इसकी छानबीन कर रही है।


बता दें कि बीते 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका की शाही शादी धूमधाम से संपन्न हो गई है। देश और विदेश से आए सैकड़ों मेहमान इस शाही शादी के हिस्सा बने हैं। शादी में फिल्म जगत के अलावा, नेता, क्रिकेटर समेत सभी क्षेत्रों के लोग शामिल हुए थे। शादी के दूसरे दिन 13 जुलाई को पीएम मोदी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की रिसेफ्शन पार्टी में पहुंचे थे और वर-वधू को आशीर्वाद किया था।