ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

शादी के 17वें दिन दुल्हन के पेट में उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मच गया हड़कंप

शादी के महज 17 दिन बाद अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दुल्हन के ढाई महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। मामले के सामने आते ही ससुराल पक्ष ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
दुल्हन निकली ढाई महीने की गर्भवती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: विवाह एक धार्मिक संस्कार है। यह रिश्तों की नींव और भरोसे पर टिकी होती है। लेकिन एक युवक की शादी के 17 दिन बाद ऐसा खुलासा हुआ, जिससे सन्नाटा पसर गया और खुशियों वाले घर में हड़कंप मच गया। 


मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है जहां डिडौली कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी 28 जनवरी 2026 को संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र की युवती से धूमधाम के साथ हुई थी। विदाई के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची तब शुरुआती 3 से 4 दिन सबकुछ  सामान्य रहा लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन ने पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। दुल्हन पेट के दर्द से कराहने लगी तब ससुरालवालों ने इसे सामान्य प्रोब्लम मान घरेलू उपचार और दवाइयां खाने को दी लेकिन दर्द में कोई राहत नहीं मिली। 


शादी के 17वें दिन यानी 13 फरवरी को जब पेट दर्द और बढ़ गया तब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर प्राइवेट डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। जब रिपोर्ट आई तब दुल्हन के पति और ससुरालवालों के होश उड़ गए। रिपोर्ट में पता चला कि दुल्हन 11 सप्ताह और एक दिन की गर्भवती है। जबकि शादी के 17 दिन ही हुए थे और ढाई महीने से ज्यादा दिन की गर्भावस्था बतायी गयी। अब दूल्हा खुद के साथ ठगा हुआ महसूस करने लगा। 


उसके परिजनों का कहना है कि यह बात छिपाकर उनके बेटे के साथ शादी कराई गयी। इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। दो परिवार को जुड़ने की खुशी एक पल में टूटकर बिखड़ गया। मामला सामने आने के बाद दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन को उसके मायके भिजवा दिया। वही पीड़ित दूल्हे ने अपने ससुरालवालों पर धोखाधड़ी की आरोप लगाते हुए डिडौली कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके बाद वर और वधू दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।